संत नामदेवजी महाराज के जन्मदिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन

मुंबई ।। विहंगम योग संस्थान के तेजस्वी युवा संत श्री नामदेवजी महाराज के जन्मदिवस के पावन अवसर पर रविवार 6 सितंबर को, वृक्षारोपण, भजन संध्या एवं बृहद पैमाने पर पेंटिंग्स तथा क्विज की ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें देश-विदेश से हजारों लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर अपने संदेश में संत नामदेवजी महाराज ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जन्मदिवस पर वृक्षारोपण करना चाहिए। मनुष्य का जीवन पर्यावरण के रखरखाव पर ही निर्भर है। वृक्ष हमारे जीवनसाथी हैं। वृक्ष नहीं रहे तो मनुष्य भी नहीं बचेगा। वृक्षारोपण का पुनीत कार्य अवश्य करे। इससे सृष्टि का संवर्धन होगा। वृक्ष में देवताओं का वास होता है। पशु-पक्षी व अन्य जीव-जन्तु भी उसमें शरण पाते हैं। वृक्ष मनुष्य के खानपान और रहन-सहन में कई आवश्यकताएं पूरी करते हैं। 

विहंगम योग संस्थान से जुड़े श्री जे.के.तिवारी ने बताया कि संत नामदेवजी महाराज के जन्मदिवस पर हजारों की संख्या में वृक्षारोपण किया गया। 

संत श्री नामदेव जी महाराज के जन्मदिन पर हुई स्पर्धा में बालवर्ग, युवा वर्ग और  ओपेन वर्ग की विभिन्न श्रेणियों में हजारों स्पर्धियों ने भाग लिया। संस्था की ओर से विजेताओं को पुरस्कार के अलावा प्रमाणपत्र भी दिए गए। वर्तमान आचार्य श्री स्वतंत्रदेव जी महाराज की प्रेरणा एवं युवाचार्य श्री विज्ञान देव जी महाराज के आशिर्वाद से लोगों को विहंगम योगाभ्यास और ध्यान के माध्यम से अपना जीवन सफल बनाने के लिए  निरंतर निःशुल्क कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट