महिला व अंपग बाल विकास संस्था का पांचवा राष्ट्रीय व राज्य पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

कल्याण ।। शुक्रवार दिनांक 28 फरवरी 2020 को कल्याण पश्चिम के सर्वोदय गार्डन के विनायक हॉल में कार्यक्रम की आयोजिका  डॉ नूतन आलोक पांडे द्वारा  महिला व अपंग बालविकास संस्था की ओर से पूरे देश के  विभिन्न राज्यों से  सामाजिक व शैक्षणिक क्षेत्रों में कार्य करने वाले   व्यक्तियों को  राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय  पुरस्कारों से  सम्मानित किया गया

प्रतिवर्ष संस्था दिसंबर के महीने में ऑनलाइन आवेदन  आमंत्रित करती है और 15 जनवरी तक सभी   आवेदनों में से उत्कृष्ट व्यक्तित्यों को चयन कमेटी  चयनित करती है इस वर्ष कुछ कुल 536 आवेदन ऑनलाइन आए हुए थे जिसमें से  विभिन्न राज्यों से आए हुए आवेदन पत्रों में से 30 उम्मीदवारों को चुन कर के उन महान व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र व सम्मान चिन्ह देकर  उपस्थित मान्यवरों के हाथों से सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम की शुरुवात दीपप्रज्जवलन व ईशवंदना से हुआ। बच्चों ने समाज मे व्याप्त बिभिन्न बुराइयों जैसे बाल- मजदूरी, एसिड अटैक, प्लास्टिक पर आधारित गीत नाट्य प्रस्तुत कर खचाखच भरे हॉल के सभी अतिथियों, मेहमानों, अवॉर्डी , पत्रकारों विद्यार्थियों व पालकों का मन मोह लिया। सभी पधारे हुए अतिथियों का स्वागत किया गया। 

 कार्यक्रम की सफलता का पूरा श्रेय चयन कमेटी अध्यक्ष बलरामजी मिश्रा , अध्यक्षा सीमा तिवारी, सचिव कविता पांडे मीडिया प्रभारी महेंद्रमणि पाण्डेय , राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश तिवारी को जाता है कार्यक्रम की अध्यक्षा ब्राम्ही  पाण्डेय व  कार्यक्रम उद्घाटक आलोक पाण्डेय जी थे।

 मुख्य अतिथि के रूप में कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका की  महापौर  सौ० विनिता विश्वनाथ राणे, राजाभाऊ पाटकर , नवभारत के संपादक वृजमोहन पाण्डेय, समाज रत्न डा० विजय पण्डित, ज्ञानेश्वर वारखू म्हात्रे, बिहारी मिश्र, इंन्दुप्रकाश तिवारी , संदीप शुक्ला  , साहेब राव सुरवाड़े, विजय  उपाध्याय,  राज पाण्डेय , आनंद पा०डेय,  बद्रीनारायण पाण्डेय ,डा० प्रेमचन्द्ग तिवारी  , राजेश तिवारी, नीरजा मिश्रा , प्रिया शर्मा,  दर्शन तिवारी , अमित तिवारी, श्रीकांत दुबे , प्रीति दुबे,  रमाकान्त पाण्डेय, अनिल पाण्डेय ,  राजेश विक्रात,  जिलाजीत मिश्रा ,  सत्यप्रकाश सिंह , नागेन्द्रमणि पाण्डेय,  गिजाशंकर दूबेजी, लालचन्द्र तिवारी , मनोज  पाण्डेय,  विनीत पाण्डेय ,  महेंद्र चौबे ,  देवेद्र पाठक , रवि गुप्ता, एन पी सिंह , उषा सिंह   , आनंद पा०डेय,  धीरज पा०डेय,  राजमणि पा०डेप   शिवाजी कोली, ज्ञानोदय विद्यालय थाने के  सहयोगी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारीगण की उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ा दी।

सभी उपस्थित अतिथिगण व सम्मानित सदस्यों ने इस आयोजन के लिए  संस्था के उत्कृष्ट कार्य के लिए संस्था संचालिका डा० नूतन आलोक पाण्डेय की भूरि भूरि प्रसंसा की।  

 संस्था के सभी पदाधिकारियों  सूत्र संचालन कर रहे  दिलीप शर्मा ,  प्रतिभा भारंबे ,  वी पी एस माध्यमिक विद्यालय की मुख्याध्यापिका कंचन पाठक , नूतन आर एस् विद्यालय के मुख्याध्यापक भरत यादव , लिटिल वण्डर स्कूल की मुख्याध्यापिका लक्ष्मी राजभर , बच्चो के क्रार्यक़म की नियोजिका  जयदेवी वर्मा  स्कूल के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के सहयोग से संपन्न हुआ।

समारोह मेंआये सभी पुरस्कृत (सम्मानित) सदस्यों ने संस्था के सभी पदाधिकारीयों व उनके सहयोग की प्रसंसा किये बिना न रह सके इस सफलतम कार्यक्रम में संस्था संचालिका नूतन आलोक पाण्डेय के अनुभव, नियोजन, मार्गदर्शन व कुशल निर्देशन के साथ-साथ समन्वय क्षमता व तात्कालिक उचित निर्णय के अलौकिक गुण का योगदान रहा कार्यक्रम के अंत मे सह संस्थापक आलोक पाण्डेय ने सभी का आभार ज्ञापित करते हुए अगले वर्ष भी कार्यक्रम के निरंतरता की घोषणा की।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट