
मनोनीत सांसद के स्वागत में उमड़ा जन सैलाब
- एबी न्यूज, संवाददाता
- Jul 23, 2018
- 521 views
मिर्जापुर । राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा सदस्य मनोनीत सांसद राम सकल के मीरजापुर प्रथम आगमन पर नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र ने रेलवे स्टेशन पर मिर्जापुर परिसर सांसद का स्वागत किया गया,और उनके साथ मीरजापुर रेलवे स्टेशन से नगर भ्रमण में निकले इस दौरान डॉ राम मनोहर लोहिया के मुर्ती पर माल्यार्पण किया उसके बाद मुकेरी बाजार में स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के मूर्ति पर माल्यार्पण करके लाल डिग्गी पर बैठक कर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के द्वारा उनका स्वागत किया गया|
साथ में जिला अध्यक्ष बालेन्दुमणि त्रिपाठी, मड़िहान विधायक रमा शंकर पटेल ,मझवां विधायक सुचिश्मिता मौर्य, मनोज श्रीवास्तव , अनिल सिंह , लाल बहादुर सिंह , रवि शंकर साहू, उमेश सिंह , राकेश सिंह, गुलाब पासी, रमेश दुबे, आशुकान्त चुनाहे , नगर अध्यक्ष श्याम सुन्दर केशरी, अलंकार जायसवाल, मृत्युञ्जय त्रिपीठी , राजेन्द्र सिंह ,विद्या तिवारी,बृज भूषण सिंह, धनञ्जय पाण्डेय , विजय गुप्ता, निर्मला राय, राजकुमारी खत्री, अनीता जोशी , रमा पाण्डेय , उमा बरनवाल तथा सैकड़ो पदाधिकारी व कार्यकर्तागण नगर भ्रमण में शामिल रहें|
रिपोर्टर