आरपीआई सेक्युलर पार्टी का महाविकास आघाडी के प्रत्याशी का समर्थन

भिवंडी।। भिवंडी भाजपा प्रत्याशी की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। वही पर इंडिया गठबंधन के महाविकास आघाडी राकांपा प्रत्याशी सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा को आरपीआई सेक्युलर पार्टी ने भी समर्थन दे दिया है आरपीआई सेक्युलर पार्टी के महाराष्ट्र सचिव एडवोकेट किरन चेन्नै ने पत्रकार परिषद आयोजन कर यह घोषणा की है। उन्होंने इस तरह के सेक्युलर संगठनाओ को भाजपा के खिलाफ एकजुट होने का ऐलान भी किया है। एडवोकेट किरण चेन्नै पहले अपक्ष प्रत्याशी जिजाऊ संगठना के अध्यक्ष निलेश सांबरे के साथ थे लेकिन मतों का विभाजन ना हो और भाजपा प्रत्याशी कपिल पाटिल के हैट्रिक को रोका जा सके‌ इसलिए राकांपा प्रत्याशी सुरेश म्हात्रे का समर्थन किया है। 

एडवोकेट किरन चेन्नै ने कहा कि निलेश सांबरे का सामाजिक कार्य बहुत ही अच्छा है इसमें किसी प्रकार का संदेह नहीं है। शुरुआत से ही निलेश सांबरे कांग्रेस पार्टी से टिकट मांग रहे थे। किन्तु पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। सुरेश म्हात्रे विजयी उम्मीदवार है। ऐसे में जिजाऊ संगठना के निलेश सांबरे को बिना चुनाव लड़े सुरेश म्हात्रे के साथ खड़ा रहना चाहिए। इसके लिए उन्होंने सांबरे से अनुरोध भी किया है। इसके साथ उन्होंने कहा कि देश की राष्ट्रीय एकता को बरकरार रखा जाना चाहिए। देश संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए बड़ी चुनौती का सामना कर रहा है।आंबेडकरवादी और धार्मिक अल्पसंख्यक समुदाय के वोटों को विभाजित ना हो। इसलिए सेक्युलर पार्टियां महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार सुरेश बाल्या मामा म्हात्रे को पूरी ताकत से समर्थन देंगे। इस अवसर पर ठाणे जिला अध्यक्ष रवींद्र चंदने, पालघर जिला महासचिव अडकमोल, डॉ. अशोक बहिरराव, मिलिंद गायकवाड़,मेहबूब अंसारी, अमोल तपासे,विजय भोईर,आदेश चेन्ने, सुजीत जाधव,अबुलैस अंसारी आदि अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट