हाथी घोड़ा के साथ हजारों महिला पुरुष एवं छोटे बच्चे चिलचिलाती धूप में कलश में जल लेकर पहुंचे यज्ञ स्थल रामगढ़ मुंडेश्वरी

 संवाददाता सिंगासन सिंह यादव की रिपोर्ट 

भगवानपुर (कैमूर)- प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ (मुंडेश्वरी) ठाकुरबाड़ी में नौ दिवसीय श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ को ले शुक्रवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। चिलचिलाती धूप में भी हजारों महिला-पुरुष श्रद्धालु भगवा वस्त्र धारण किए माथे पर कलश लेकर तीन किलो मीटर लंबी कतार जलयात्रा में शामिल हुए। कलश शोभायात्रा रामगढ़ मुंडेश्वरी बाजार से लगभग छ किलोमीटर की दूरी तय कर सुवर्ण नदी तट पर पहुंची, जहां विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल धारण किया गया।शोभायात्रा में गाजे बाजे ऊंट, घोड़े रथ भी शोभा बढ़ा रहे थे। कलश यात्रा वापसी के दौरान भीड़ और बढ़ गई। शोभायात्रा जुलूस बाजार के साथ गांव के चारों तरफ परिक्रमा करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचा, यज्ञ समिति के अध्यक्ष मनीष  यादव, महामंत्री, बिनोद पांडे उपाध्यक्ष चंदन तिवारी,यजमान कन्हैया यादव मुखिया प्रतिनिधि बेचन  सिंह यादव राजेश्वर यादव, सचिव राजू कुशवाहा मुख्य यजमान कन्हैया यादव, कोषाध्यक्ष उपेंद्र महाजन  आदि ने बताया कि यज्ञ 29 मार्च से 7 अप्रैल तक चलेगा। योगाचार्य पंडित अर्जुन कृष्ण द्रिवेदी  ने बताया कि प्रथा दिन  पंचाग  पूजन के साथ सुबह 6:30 से 10:30 तक श्रीरामचरित नवपरायण एवं  दिन में दो बजे से शाम 7:00 बजे  तक एवं मशहूर कथावाचक अमृता त्रिपाठी अयोध्या धाम की कथा रात्रि आठ बजे से 11 बजे तक  होगी। यज्ञ  के सदस्य फतेनारायण सिंह ने  बताया कि यज्ञ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए  प्रतिदिन लंगर की  व्यवस्था की गई है

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट