बोईसर,वानगाँव-संजान काँवर यात्रा सकुशल संपन्न, बोलबम बोलते काँवरियों ने किया जलार्पण

पालघर ।। औद्योगिक शहर बोईसर से चला काँवरियों का विशाल जत्था सोमवार सुबह तीन बजे ही बड़ी दूर लम्बी कतार लगाये बाबा अमरकंटक महादेव की कपाट खुलने एवं मंगल आरती का इंतजार में खड़े हो गये। सुबह कपाट खूलते मंगल आरती के साथ बोलबम के जयकारे के साथ काँवरियों का जत्था जलाभिषेक के लिये चल पड़ा। समुचित इंताजामात का जिम्मेदारी निभाते विहिप -बजरंग दल के स्वंयसेवक पूरे जोश से लोगों को दर्शन पूजन के लिए कमर कसे दिखाई दिये।

मालूम रहे पड़ोसी राज्य गुजरात के बलसाड़ जिले के संजान स्थित हुमरान भोलेनाथ का प्राचीन मंदिर में बोईसर, वानगाँव -संजान काँवर यात्रा कुछ 13 वर्षों से निर्वाध जारी है जिसमें दिन दिनों काँवरियों की बड़ी तादाद बढती ही जा रही है। इस वर्ष कुछ 8 हजार काँवरियों ने भोलेशंकर को जलार्पण के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।

●काँवरियों को मंगलमयी यात्रा की शुभ विदाई देने पहुंचे संभ्रांत स्वजन●

      सावन के दुसरे सोमवार को पहुँची इस काँवर यात्रा के शुभारंभ के मौके पर बोईसर प. अवधनगर दुर्गा मंदिर पर काँवरियों को मंगलमयी यात्रा का आशिष देने हेतु तमाम तपस्वी  ऋषि मुनि,इस्कॉन समूह के जगन्नाथ प्रभु,ओमशांति की नम्रता दीदी,पुलिस उपाधीक्षक बोईसर, राजनेता आनंद ठाकुर,बिधायक विलास तरे,लाला बाजपेयी,संतोष जनाठे, संजय जे.पाटिल, प्रभाकर राऊल, प्रशांत पाटिल, अनिल सेलार,रंजना किशोर संखे, विक्रम धोड़ी,दयाशंकर मिश्रा(एनएचआरड्ब्ल्यूसी),गणेश ठाकुर,सत्यप्रकाश सिंह, घनश्याम सिंह,सुरेश साहनी,सुरक्षा, यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी लिए बोईसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरिक्षक परबकर, मीडिया के रामप्रकाश निराला, अदालत भगत,हरिओमशरण मिश्रा, संपत उजाला, द्विवेदी ओमप्रकाश इत्यादि अनेक लोगों का स्वागत यात्रा कमेटी की ओर से किया गया।यहां संपन्न यात्रा विशेष कार्यक्रम का सूत्रसंचालन मनोज मिश्रा ने की।

◆पुरी रात चला मानस पाठ एवं रंगारंग भक्ति गीतों का कार्यक्रम◆

     संजान स्थित हुमरान म़ें प्राचीन बाबा भोले शंकर के दरबार मे पहुंचे काँवरियों हेतु रविवार की रात रामचरित मानस का पाठ,एवं भोजपुरी लोकगीतों के कलाकारों दिनेश्वर कुशवाहा, सिंटू यादव,रविंद्र विश्वकर्मा द्वारा चली स्वर लहरी पर बरबस लोग थिरकते भी रहे।

■काँवरियों के देखभाल हेतु पूरी तनमायता से तैयार रहे विहिप-बजरंग दल स्वयंसेवक■

     विहिप-बजरंग दल के स्वयंसेवक को सुबह काँवरियों को देखभाल हेतु प्रखंड प्रमुख एस.पी.सिंह, कार्यक्रम समन्यवक गणेश राना,रामरंजन सिंह,प्रमोद राम स्वर्णकार,रायसाहब यादव,अरविंद सिंह,मायाशंकर गुप्ता,  रवि सिंह मूख्म मुख्य भूमिका मे नजर आये।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट