भिवंडी मनपा प्रशासन न्यूमोनिया को लेकर करेगी जागरूकता अभियान की शुरुआत।

भिवंडी।। भिवंडी मनपा प्रशासन ने केन्द्र सरकार के मार्गदर्शन सूचना अनुसार १२ नवंबर से २८ फरवरी २०२२ तक "सांस अभियान" की शुरुआत की है। जिसमें वर्ष २०२५ तक न्यूमोनिया से होने वाली बालकों की मृत्यु दर में कमी का लक्ष्य रखा गया है। बच्चों के माता-पिता व उनके रिश्तेदारों से संपर्क कर  उनके स्वस्थ्य जीवन के लिए न्यूमोनिया से रक्षा करने की आवश्यकता है। इस बीमारी के प्राथमिक लक्षण दिखाई पड़ने पर बच्चों का तत्काल उपचार की आवश्यकता होती है। जिससे उनका अनमोल जीवन बचाया जा सकता है। सांस अभियान अंर्तगत बच्चों के जीवन बचाने और इस बीमारी की पहचान व बीमारी के कारण होने वाले मृत्यु दर में कमी करने के लक्ष्य से भिवंडी मनपा के स्वास्थ्य विभाग मार्फ़त जन जागृति की जायेगी। इसके साथ ही न्यूमोनिया होने पर बच्चों को तत्काल उपचार करवाने, कहां करना है, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपचार करवाने के लिए मार्गदर्शन किया जायेगा। इसके लिए १२ नवंबर २०२१ से २८ फरवरी २०२२ तक बच्चों में होने वाली न्यूमोनिया बीमारी को सांस अभियान अंर्तगत जनजागृति मुहिम शुरुआत की गयी है। भिवंडी मनपा प्रशासन ने नागरिकों से आव्हान किया है कि चिकित्सा कर्मचारियों का सहयोग व इस कार्यक्रम की जनजागृति कर बच्चों का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण योगदान करें। इसके साथ मनपा प्रशासन ने कहा कि "न्यूमोनिया नहीं तो बाल जीवन सही" इस घोषणा के अनुसार न्यूमोनिया बीमारी की गैर समझ दूर करने के लिए जन जागृति किया जा रहा है। इस प्रकार की जानकारी जनसंपर्क प्रमुख मिलिंद पलसुले ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट