भिवंडी शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर एडवोकेट रशीद ताहिर मोमिन की नियुक्ति

भिवंडी ।। भिवंडी शहर जिला कांग्रेस पार्टी में बढ़ती गुटबाजी  देखकर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने तत्कालीन शहर अध्यक्ष शोहेब खान गुडडू को पदमुक्त करते हुए उनके स्थान पर एडवोकेट रशीद ताहिर मोमिन को कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति कर दिया था. किन्तु आगामी वर्ष में भिवंडी मनपा चुनाव होने के कारण प्रदेश अध्यक्ष नाना पाटोले ने कार्यवाहक अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे रशीद ताहिर मोमिन को कायम अध्यक्ष पद पर नियुक्ति करते हुए उन्हें कार्यकर्ताओं को एक जुट करने की जिम्मेदारी सौंपी है। एडवोकेट रशीद ताहिर मोमिन की अध्यक्ष पद पर कायम नियुक्ति होने से कांग्रेस पार्टी एक बार फिर शहर में मजबूत होगी तथा वापस अपना गौरव प्राप्त करेगी। आज भिवंडी कांग्रेस पार्टी मुख्यालय पर नव नियुक्त शहर जिला अध्यक्ष रशीद ताहिर मोमिन का स्वागत व सत्कार करने के लिए महाराष्ट्र प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तथा पूर्व सांसद सुरेश टावरे ,प्रदेश सचिव रानॊ अग्रवाल, नगरसेवक मुख्तार खान, महिला अध्यक्षता रेहाना अंसारी, अनंता पाटिल आदि ने पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया. इस कार्यक्रम के दरमियान भिवंडी कांग्रेस मुख्यालय कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो की भारी भीड़ उमड़ी थी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट