राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के भिवंडी शहर अध्यक्ष पद पर शोहेब खान गुडडू की नियुक्ति होने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह विभिन्न जगहों पर हो रहा स्वागत समारोह

भिवंडी ।। भिवंडी शहर कांग्रेस पार्टी में लगभग एक दशक से ज्यादा शहर अध्यक्ष के रुप में कार्यरत शोहेब खान गुडडू को गत वर्ष पार्टी हाई कमान ने पदमुक्त करते हुए उनके रिक्त स्थान पर एडवोकेट रशीद ताहिर मोमिन को भिवंडी शहर का कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करते हुए शहर की जिम्मेदारी सौंप दी थी। जिसके कारण शोहेब खान गुडडू के समर्थकों ने भारी नाराज़ी व्यक्त करते हुए नव नियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष रशीद ताहिर मोमिन का विरोध करते हुए अपने पद व पार्टी से इस्तीफा सौंपा था .तभी से कांग्रेस पार्टी का एक बड़ा खेमा दूसरे खेमे में जाने के लिए राजनीतिक विश्लेषको द्वारा कयास लगाए जा रहे थें।

गत दिनों कांग्रेस पार्टी के पूर्व भिवंडी शहर अध्यक्ष शोहेब खान गुडडू ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गयें.वही पर राज्य के सार्वजनिक बांधकाम विभाग मंत्री व विधायक जितेन्द्र आव्हाड ने भिवंडी शहर अध्यक्ष भगवान टावरे को पदमुक्त करते हुए उनके रिक्त स्थान पर शोहेब खान गुडडू को जिम्मेदारी सौंप दी.हालांकि नव नियुक्त शहर अध्यक्ष शोहेब खान गुडडू का भी विरोध करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कई पदाधिकारियो ने पार्टी हाई कमान में शिकायत दर्ज करवाया है.इसके बावजूद शहर के विभिन्न जगहों पर सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियो ने मंच लगाकर विभिन्न जगहों पर उनका स्वागत व सत्कार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है. जिसमें उमड़ती भीड़ को देखते हुए चुनावी विश्लेषको मानना है कि इस बार शोहेब खान गुडडू के नेतृत्व में भिवंडी मनपा मुख्यालय में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का ही परचम लहरना तय है इसके पूर्व भी शोहेब खान गुडडू के नेतृत्व में 90 सीटें वाली भिवंडी मनपा में 47 सीटें जीतकर कांग्रेस पार्टी ने परचम लहराया था।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट