अर्द्ध सैनिक बल के साथ थानाध्यक्ष ने बूथों का किया आंकलन।

संवाद सुत्र चांद ।।    प्रखण्ड में मतदान केंद्रों पर सुरक्षा संबंधित हालत की जानकारी के लिए थानाध्यक्ष ने अर्धसैनिक बलों के साथ बूथों का भ्रमण किया। प्रखण्ड में 96 मतदान केंद्र एवं 36 सहायक मतदान केंद्र में सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी एवं तैयारियों की आकलन करने के लिए अर्धसैनिक बलों के साथ थानाध्यक्ष ने 12 बूथों का आकलन किया गया। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे 12 बूथों का जायजा लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश की सीमा सटे वाले बूथों पर सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की जा रही है। प्रखण्ड में उतर प्रदेश से सटे सीमा पर दर्जन भर मतदान केंद्र है। प्रखण्ड में कुल 6 बटालियन बीएसएफ विभिन्न कैम्पों में ठहरी हुई है। बीएसएफ जवानों के द्वारा मतदान केंद्र एवं उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर लगातार फ्लैगमार्च किया जा रहा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट