![](https://www.hindisamaachar.com//images/featured_image//default.png)
मतदान केंद्र संख्या 3 पर मतदाताओं को जाने का रास्ता नहीं
- Lalu Yadav, Reporter Bihar
- Oct 21, 2020
- 238 views
संवाद सुत्र चांद ।। प्रखण्ड में चुनावी तैयारियों के बीच हैरान करने वाली खबर आ रही है।कैमूर प्रशासन की लापरवाही से बूथ नं 3 पर जाने वाले रास्ता की समस्या से निजात नहीं मिल पाई है। मतदान केंद्र संख्या 3 पर मतदाताओं एवं मतदान कर्मीयों को जाने का रास्ता उपलब्ध नहीं है। कैमूर प्रशासन द्वारा केंद्र पर सारी सुविधाओं की दम भरने की पोल खुल गई है। पंचायत विउरी में मतदान केंद्र 3 गाँव शिव में मतदान केंद्र पर जाने का रास्ता उपलब्ध नहीं है। जाने वाले रास्ते पर जल जमाव से पैदल बूथ पर मतदाताओं एवं पोलिंग दल को पंहुचना मुश्किल है। पिछले एक महीने से सभी विभागों के अधिकारियों के द्वारा बूथों पर सुविधाओं पुरा करने में लगे हुए हैं। लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी मतदान केंद्र पर मुलभुत सुविधाएं बहाल नही पाना प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़ा हो रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि इसकी जानकारी होने के बाद भी लगभग 50 मीटर रास्ते का मरम्मत नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने कहा कि कैसे मतदाता एवं पोलिंग पार्टी बूथ पर पंहुचेगे। मतदान प्रतिशत बढाने में जूटा प्रशासन बूथों पर सुविधाओं की अनदेखी भारी पड़ सकती है। इस संबंध में सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ रवि रन्जन ने कहा कि रास्ता मरम्मती के लिए ग्राम पंचायत को आदेश दे दिया गया है। बीडीओ ने कहा दो दिन में रास्ता पर ईंट मोरन से जाने आने लायक बना दिया जायेगा।
रिपोर्टर