जीजा ने साली से शादी रचाने के बाद की हत्या

जौनपुर ।। बड़ागांव थाना क्षेत्र के पयागपुर गांव निवासी विनोद कुमार ने पत्नी की बहन को प्रेम जाल में फंसाकर दूसरी शादी रचा ली। शादी के दस महीने बाद उसकी हत्या कर लाश अपने घर में स्थित शौचालय के सेफ्टी टैंक में डाल दी।

काफी दिनों के बाद जानकारी मिलने पर विवाहिता के पिता ने शनिवार को बड़ागांव थाने में दामाद सहित परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने रविवार को पति और उसके भाई को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कंकाल और साड़ी बरामद की।

क्षेत्राधिकारी बड़ागांव अर्जुन सिंह ने बताया कि आरोपी विनोद चौबेपुर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव स्थित अपने ससुराल से पत्नी गायत्री की छोटी बहन अंतिमा उर्फ राजनंदिनी को प्रेमजाल में फंसाकर भगा ले गया। लोकलाज के डर से दोनों परिवार के लोग दो वर्ष पूर्व विवाह करा दिया। तब से अंतिमा पयागपुर गांव में अपने ससुराल में रहने लगी। तेरह माह पूर्व विनोद ने अंतिमा की गला कसकर हत्या कर दी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट