गाजे-बाजे के साथ हुआ गणेश विसर्जन

जौनपुर ।। श्रीगणपति पूजा महासमिति के तत्वावधान में रविवार को गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महासमिति से सम्बद्ध गणेश प्रतिमाएं शाम छह बजे से अहियापुर मोड़ पर एकत्र होना शुरू हो गईं। वहां से रात्रि 9:30 बजे के बाद गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा प्रारम्भ हुई।


कार्यक्रम के प्रारम्भ में अहियापुर मोड़ पर नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष दिनेश टण्डन ने भगवान गणेश की प्रतिमा का पूजन किया। तपश्चात नारियल फोड़कर प्रतिमा शोभायात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। कोतवाली पर बनाए गए कन्ट्रोल रूम से शोभायात्रा का मूल्यांकन निर्णायक मंडल के सोम कुमार वर्मा, राधेरमण जायसवाल, नीरज शाह, अमर सेठ व राजेन्द्र सिंह कर रहे थे। अतिथियों का स्वागत श्री गणेश पूजा महासमिति के मुख्य ट्रस्टी संजीव यादव, संयोजक नवीन सिंह बसगोती, अध्यक्ष संजय जांडवानी, महासचिव डा.प्रदीप श्रीवास्तव व कोषाध्यक्ष दीपक जावा ने किया। संचालन सुशील वर्मा एडवोकेट कर रहे थे। शोभायात्रा में सुरक्षा के लिए सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह व कोतवाल पवन कुमार उपाध्याय पुलिस बल के साथ चक्रमण कर रहे थे। मुख्य ट्रस्टी संजीव यादव ने बताया कि रात्रि नौ बजे के बाद आदिगंगा गोमती के किनारे गोपी घाट के पास जिला प्रशासन द्वारा बनवाए गए शक्ति कुंड विसर्जन करना शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विसर्जन भोर तक चलने की संभावना है। शोभायात्रा के स्वागत के लिए समाजसेवी संगठनों ने जगह जगह स्टाल लगाया था। इस मौके पर अरशद कुरैशी, विशाल खत्री, संतोष पाण्डेय, रंजीत मौर्य, शमशेर कुरैशी, शमीम अहमद, धर्मेन्द्र सोमकर, मनोज मौर्य, शैलेश यदुवंशी, प्रिंस सेठ, राहुल सहाय, चन्द्रशेखर निषाद अन्य लोग उपस्थित  रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट