
ऑक्सीजन गैस को 8 वर्ष से कर रहे थे सप्लाई प्रेम प्रकाश सिंह, विस्फोट में मारे गए।
- Hindi Samaachar
- Mar 29, 2019
- 517 views
जौनपुर। मेडिसिन का होलसेल का लाइसेंस लेकर शहर में तीन लोग आक्सीजन सप्लाई का धंधा कर रहे थे। जगदीशपुर में मृतक प्रेमप्रकाश सिंह अपने दो भाईयों के साथ इस धंधे में जुटे थे। उन्होंने इसके लिए आठ वर्ष लाइसेंस भी बनवाया था। और मुगलसराय से सिलेंडर मंगाकर उसकी सप्लाई कर रहे थें। डीआई जवाहर सिंह के अनुसार प्रेम प्रकाश की दुकान का लाइसेंस नवीनीकरण हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्हें पता चला है कि बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस भरा जा रहा था। वैसे इसकी जांच के बाद ही पुष्टि हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हो रहा था तो नियम के विपरीत है।
रिपोर्टर