पंचांग: पं. रविशंकर शास्त्री

                ।।।श्री गणेशाय नम: ।।।

 दैनिक पंचांग 

 13 - जून- 2018

कानपुर(नगर)

 पंचांग    

 तिथि  अमावस्या  25:15:06

 नक्षत्र  रोहिणी  16:43:46

 करण :

           चतुष्पाद  14:57:29

           नाग  25:15:06

 पक्ष  कृष्ण  

    योग :

           धृति  09:12:02

           शूल  29:20:17

 वार  बुधवार  

 सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ    

 सूर्योदय  05:22:43  

 चन्द्रोदय  चन्द्रोदय नहीं  

 चन्द्र राशि  वृषभ - 27:25:33 तक  

 सूर्यास्त  19:19:29  

 चन्द्रास्त  18:48:59  

 ऋतु  ग्रीष्म  

 हिन्दू मास एवं वर्ष    

 शक सम्वत  1940  विलम्बी

 कलि सम्वत  5120  

 दिन काल  13:56:46  

 विक्रम सम्वत  2075  

 मास अमांत  ज्येष्ठ (अधिक)  

 मास पूर्णिमांत  ज्येष्ठ (अधिक)  

 शुभ और अशुभ समय    

 शुभ समय    

 अभिजित  कोई नहीं

अशुभ समय    

 दुष्टमुहूर्त  11:53:12 - 12:49:00

 कंटक  17:27:55 - 18:23:42

 यमघण्ट  08:10:04 - 09:05:51

 राहु काल  12:21:06 - 14:05:42

 कुलिक  11:53:12 - 12:49:00

 कालवेला या अर्द्धयाम  06:18:30 - 07:14:17

 यमगण्ड  07:07:18 - 08:51:54

 गुलिक काल  10:36:30 - 12:21:06

 दिशा शूल    

 दिशा शूल  उत्तर  

मेष राशि 

शारीरिक बीमारी के सही होनी की काफ़ी संभावनाएँ हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। ख़र्चों में इज़ाफ़ा होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी। आपको बच्चों या ख़ुद से कम अनुभवी लोगों के साथ धैर्य से काम लेने की ज़रूरत है। कोई आपको दिल से सराहेगा। कार्यक्षेत्र की बात करें तो आपकी टीम का सबसे ज़्यादा खीझने वाला व्यक्ति काफ़ी समझदारी की बातें करता नज़र आ सकता है। अपनी ख़ासियत और भविष्य की योजनाओं पर फिर से सोचने का समय। कुछ लोग सोचते हैं कि वैवाहिक जीवन ज़्यादातर झगड़ों और सेक्स के इर्द-गिर्द ही घूमता है, लेकिन आज आपके सब कुछ शान्त रहने वाला है। भाग्यांक 2

वृष राशि 

एक आध्यात्मिक व्यक्ति आशीर्वाद की वर्षा करेगा और मन की शांति लेकर आएगा। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के ज़रिए पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ़ आएगा- और साथ ही पिछले दिन की मेहनत भी रंग लाएगी। आपकी उपलब्धी परिवार के सदस्यों को उत्साह से भर देगी और आप अपनी क़ामयाबी की फ़ेहरिस्त में एक नया मोती जड़ेंगे। दूसरों के सामने आदर्श स्थापित करने के लिए ख़ुद को बेहतर बनाने की कोशिश जारी रखें। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफ़े की उम्मीद कर सकता है। किसी भी ख़र्चीले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच-विचार कर लें। आज के दिन आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं। आपका जीवनसाथी आज काफ़ी रोमानी मिज़ाज में है। भाग्यांक 1

मिथुन राशि 

छोटी-छोटी चीज़ों को ख़ुद के लिए परेशानी का सबब न बनने दें। केवल एक दिन को नज़र में रखकर जीने की अपनी आदत पर क़ाबू करें और ज़रूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर ख़र्च न करें। अपने बर्ताव में उदार बनें और परिवार के साथ प्यार भरे लम्हे गुज़ारें। आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की ज़रूरत है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। आपके जीवनसाथी का मिज़ाज आज बढ़िया है। आपको कोई सरप्राइज़ मिल सकता है।  भाग्यांक 8

कर्क राशि 

अगर मुमकिन हो तो लम्बे सफ़र पर जाने से बचें, क्योंकि लम्बी यात्राओं के लिए अभी आप कमज़ोर हैं और उनसे आपकी कमज़ोरी और बढ़ेगी। हालाँकि धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। आपका लापरवाह रवैया आपके माता-पिता को दुःखी कर सकता है। कोई भी नयी परियोजना शुरू करने से पहले उनकी राय भी जान लें। आपको अपनी तरफ़ से सबसे बेहतर तरीक़े से बर्ताव करने की ज़रूरत है - क्योंकि आज आपका प्रिय जल्दी ही नाराज़ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रतिद्वन्द्वियों को अपने ग़लत कामों का फल मिलेगा। आज आप ख़ुद को लोगों के ध्यान के केंद्र में पाएंगे, जब कोई आपके सहयोग की वजह से पुरस्कृत होगा या सराहा जाएगा। आपके जीवनसाथी की सुस्ती आपके कई कामों पर पानी फेर सकती है। भाग्यांक 3

सिंह राशि 

मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। घर में वाद-विवाद परिवार के सदस्यों के साथ तल्ख़ी की ओर ले जाएगा। अटके कामों के बावजूद रोमांस और बाहर घूमना-फिरना आपके दिलो-दिमाग़ पर छाया रहेगा। आप अपने मातहतों से नाख़ुश हो सकते हैं, क्योंकि वे उम्मीद के मुताबिक़ काम नहीं कर रहे हैं। आज ऐसी कई सारी चीज़ें होंगी - जिनकी तरफ़ तुरन्त ग़ौर करने की आवश्यकता है। आज आपको अपने जीवनसाथी से एक बार फिर प्यार हो जाएगा। भाग्यांक 1

कन्या राशि 

आपके परिवार को आपसे बहुत ज़्यादा उम्मीदें हैं, जिसके चलते आप खीज महसूस कर सकते हैं। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। कुछ लोग जितना कर सकते हैं, उससे कई ज़्यादा करने का वादा कर देते हैं। ऐसे लोगों को भूल जाएँ जो सिर्फ़ गाल बजाना जानते हैं और कोई परिणाम नहीं देते। प्यार-मोहब्बत के मामले में दबाव बनाने की कोशिश न करें। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने काम में प्रगति देखेंगे। आज के दिन अधिकांश समय ख़रीदारी और दूसरी गतिविधियाँ में जाएगा। मुश्किल हालात से उबरने में आपके जीवनसाथी की तरफ़ से ज़्यादा सहयोग नहीं हासिल होगा । भाग्यांक 9 

तुला राशि 

पीने की आदत को अलविदा कहने के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। आपको समझना चाहिए कि शराब सेहत की सबसे बड़ी दुश्मन है और यह आपकी क्षमताओं पर भी कुठाराघात करती है। अनुमान नुक़सानदेह साबित हो सकता है - इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है। आज आप जीवन में सच्चे प्रेम की कमी का अनुभव करेंगे। ज़्यादा चिंता न करें, हर चीज़ समय के साथ बदलती है और इसलिए आपकी रोमांटिक ज़िंदगी में भी बदलाव आएगा। दूसरों को ऐसा काम करने के लिए बाध्य न करें, जो आप स्वयं न करना चाहें। दूसरों को राज़ी करने की आपकी प्रतिभा आपको काफ़ी फ़ायदा पहुँचाएगी। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ा कर रहा है। लेकिन आज सारी शिकायतें दूर हो जाएंगी।  भाग्यांक 2

वृश्चिक राशि 

चोट से बचने के लिए सावधानी से बैठें। साथ ही सही तरीक़े से कमर सीधी करके बैठना न केवल व्यक्तित्वमें सुधार लाता है, बल्कि सेहत और आत्म-विश्वास के स्तर को भी ऊपर ले जाता है। मनोरंजन और ऐशोआराम के साधनों पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च न करें। आज आपको अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग संवेदनशील घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करना चाहिए। आज आप आनन्द का अनुभव करेंगे। आज का दिन थोड़ी दिक़्क़त ला सकता है; लेकिन आप धीरज और शान्त मन से हर मुश्किल पर जीत हासिल कर सकते हैं। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। आपके वैवाहिक जीवन के लिए यह कठिन समय है। भाग्यांक 4

धनु राशि 

आप किसी अजीब, निराशाजनक और शर्मनाम हालात में पड़ सकते हैं। लेकिन ऐसा होने पर दिल छोटा न करें, क्योंकि ज़िंदगी में हर चीज़ से कुछ-न-कुछ सीखा जा सकता है। आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। आज आपमें धैर्य की कमी रहेगी। इसलिए संयम बरतें, क्योंकि आपकी तल्ख़ी आस-पास के लोगों को दुःखी कर सकती है। ज़िन्दगी की भाग-दौड़ में आप ख़ुद को ख़ुशनसीब पाएंगे, क्योंकि आपका हमदम वाक़ई सबसे बेहतरीन है। जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएँ, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। कई लोग साथ तो रहते हैं, लेकिन उनके जीवन में रोमांस नहीं होता। लेकिन यह दिन आपके लिए बेहद रोमानी होने वाला है। भाग्यांक 1

मकर राशि 

आउटडोर खेल आपको आकर्षित करेंगे- ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुँचाएंगे। आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। घरेलू काम-काज निपटाने में बच्चे मदद करेंगे। खाली वक़्त में उन्हें ऐसे काम करने के लिए उत्साहित करें। व्यक्तिगत मार्गदर्शन आपके रिश्ते में सुधार लाएगा। कार्यालय में कोई आपको कुछ बढ़िया चीज़ या ख़बर दे सकता है। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। आज आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। भाग्यांक 1

कुम्भ राशि

अगर आप बहुत ज़्यादा तनाव महसूस कर रहे हैं, तो बच्चों के साथ अधिक समय बिताएँ। उनके प्यार भरे आलिंगन और मासूम मुस्कुराहट आपकी सभी परेशानियों को ख़त्म कर देंगे। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। आपकी सहानुभूति और समझ को पुरस्कार मिलेगा। लेकिन सावधान रहें, क्योंकि जल्दबाज़ी में लिया कोई भी फ़ैसला दबाव बना सकता है। जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें। क्योंकि कड़वे शब्द शांति को नष्ट करके आपके और आपके प्रिय के बीच दरार पैदा कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र की बात करें तो आपकी टीम का सबसे ज़्यादा खीझने वाला व्यक्ति काफ़ी समझदारी की बातें करता नज़र आ सकता है। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। आपका जीवनसाथी रोज़ाना की ज़रूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है। भाग्यांक 8

मीन राशि 

अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। आज आप काफ़ी पैसे बना सकते हैं- लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें। ऐसे दोस्तों के पास जाएँ, जिन्हें आपकी ज़रूरत है। ज़िन्दगी की हक़ीक़त का सामना करने के लिए आपको अपने प्रिय को कम-से-कम कुछ वक़्त के लिए भूलना पड़ेगा। किसी ऐसे नए उद्योग से जुड़ने से बचें जिसमें कई भगीदार हों- और अगर ज़रूर पड़े तो उन लोगों की राय लेने से न कतराएँ, जो आपके क़रीबी है। आपका चुम्बकीय और ज़िन्दादिल व्यक्तित्व आपको सबके आकर्षण का केन्द्र बना देगा। अपने जीवनसाथी की नुक़्ताचीनी से आप आज परेशान हो सकते हैं, लेकिन वह आपके लिए कुछ बढ़िया भी करने वाला है।भाग्यांक 5

नीतिज्ञान:- रड़्कं करोति राजानं राजानं रड़्कमेव च ।।                           धनिनं निर्धनं चैव निर्धनं धनिनं विधि: ।

अर्थ:- भाग्य सबसे प्रबल होता है। उसके ही कारण निर्धन राजा बन सकता है और राजा कंगाल। कहने का तात्पर्य है की भाग्यवश धनवान व्यक्ति निर्धन बन जाता है। और निर्धन के पास अत्यधिक धन आ जाता है।


                          ।। ज्योतिषाचार्य ।।

 पं. रविशंकर शास्त्री भोपाल मध्यप्रदेश                               जय माँ गायत्री ज्योतिष संशोधन केन्द्र भोपाल  मध्य प्रदेश.   मो.(8004664482/9111575313)                             स्थान- गोपालपुर(नर्वल)कानपुर (नगर)

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट