
शिक्षकों के हड़ताल से छात्रों की पढ़ाई हुई प्रभावित, अभिभवकों में नाराजगी।
- Hindi Samaachar
- Feb 07, 2019
- 244 views
*सोनभद्र-शिक्षकों के हड़ताल से , क्षेत्र के पठन -पाठन व्यवस्था ठप*
सोनभद्र -पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर 6 फरवरी से 12फरवरी तक आहुत हड़ताल के क्रम में आज प्रथम दिवस जिला मुख्यालय पर जनपद के सभी कर्मचारियो,शिक्षकों और अधिकारीयों ने सरकारी कार्य से विरत होकर उपस्थित होकर हड़ताल किया। हड़ताल में शिक्षा,परिवहन,कोषागार,विकास भवन,सभी विकास खण्ड,सभी तहसील,व्यापार कर,लोक निर्माण,लघु सिचाई, स्वास्थ्य, पंचायत विभाग इत्यादि सभी विभागों के लोग सम्मिलित हुये। सभी लोगो ने 12फरवरी तक हड़ताल जारी रखने संकल्प लिया।बैठक की अध्यक्षता अशोक कुमार सिंह जिलाध्यक्ष ने किया और हर तरह की प्रताडना को सहकर भी हम पुरानी पेंशन पाने तक संघर्ष जारी रखेगे। शिवनारायण सिंह संयोजक ने कहा कि पुरानी पेंशन के अलावा कोई भी बात स्वीकार नही। ई सुनील कुमार पांडेय ने हर तरह की प्रताडना और कुर्बानी के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। हड़ताल कार्यक्रम को ई ओ पी सिंह,ई सत्य प्रकाश,मनीष चौबे,मुश्ताक अहमद, आशोक कुमार तिवारी, इन्दु प्रकाश सिंह, राम आसरे,शैलेंद्र त्रिपाठी,संजय सिंह, घनश्याम पटेल,तेजबली सिंह, ललित दुबे, हेमनाथ देव, वीरेंद्र कुमार, अवनीश दुबे, अरुण कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह,अजय कुमार सिंह, शिवशंकर बैस, ददन सिंह, रवि प्रकाश मौर्य, राज कुमार मौर्य, रंजना सिंह, कौशर जहाँ सिद्दिकी, सुरजबली सिंह, सौरेंद्र पराक्रम,संजय सिन्हा,मंगला त्रिपाठी इत्यादि ने सम्बोधन किया। आज की हड़ताल से पुरे जनपद में विद्यालय मिड डे मील का संचालन ठप रहा, जनपद के अधिकांश कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा, उपस्थिति शुन्य या नगण्य रही ।
रिपोर्टर