
गोदाम में सेंधमारी। लाखों का माल चोरी
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Sep 12, 2024
- 197 views
भिवंडी। भिवंडी तालुका का क्षेत्र गोदाम हब के नाम से पहचाना जाता है। यहां के विभिन्न ग्राम पंचायतों में हजारों की संख्या में विभिन्न कंपनियों के गोदाम व वेयर हाउस है। इन गोदामों में कीमती समान इकट्ठा करके रखा जाता है। जिसके कारण यहां चोरी,सेंधमारी की घटनाएं आऐ दिन घटती रहती है। इसी क्रम में एक बार फिर एक ऐसे गोदाम को अज्ञात चोर द्वारा सेंधमारी कर एक लाख 78 हजार कीमत के लैपटॉप व नकदी रकम चोरी कर लेने की घटना को अंजाम दिया है।
पुलिस के मुताबिक नालासोपारा पालघर के रहने वाले चंद्रमणि बालाराम गमरे भिवंडी के पिंपलास गांव स्थित भुमी वल्ड के अजेलिस इंडिया प्रा.लि.कंपनी में काम करते है।उन्होंने कोनगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराया है कि 10-11 सितंबर की रात अज्ञात व्यक्ति कंपनी का शटर व खिड़की ग्रील तोड़कर कंपनी में प्रवेश किया और लोहे की आलमारी में रखे नकदी व लैपटॉप कुल 1,78,000 रूपये का मुद्देमाल चोरी कर लिया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है।जिसकी आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक ए.आर.धुमसे कर रहे है।
रिपोर्टर