
पॉवर लूम के खाली पड़े फैक्ट्री में चल रहे हुक्का पार्लर पर पुलिस का छापा
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Apr 22, 2024
- 467 views
भिवंडी के नारायण कंपाउड में चोरी से चलाया जा रहा था हुक्का पार्लर
13,800 रूपये का मुद्देमाल जब्त
भिवंडी।। भिवंडी शहर व ग्रामीण परिसर में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से हुक्का पार्लर चलाया जाता है। पुलिस ऐसे हुक्का पार्लरों पर कार्रवाई कर सामग्री जब्त करती रही है। इसके बावजूद दूसरे दिन फिर से वही हुक्का पार्लर शुरू हो जाता है। शहर पुलिस ने नारायण कंपाउड स्थित खाली पड़े एक पॉवर लूम फैक्ट्री में अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार पर कार्रवाई करते हुए 22 हुक्का पार्टस, चिलम, तंबाकू मिश्रित फ्लेवर कुल 13,800 रूपये कीमत के सामग्री को जब्त किया है। वही पर हुक्का बार चला रहे राजू जर्नादन मेरगू को हिरासत में ले लिया है। शहर पुलिस ने पुलिस सिपाही सचिन मोहन तखीक की शिकायत पर उसके खिलाफ सिगरेट और इतर तंबाकू सुधारित अधिनियम 2018 के कलम 4( क) ,21 (क) के तहत केस दर्ज किया है। सुत्रों की माने इस बंद फैक्ट्री में पिछले चार से पांच सालों में अवैध हुक्का पार्लर चलाया जाता रहा है। इस बार में हुक्का पीने के लिए भिवंडी के आलावा ठाणे, कल्याण और पालघर से लोग आया करते थे। स्थानीय निवासियों ने इसको लेकर कई बार स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराया था और पुलिस ने कार्रवाई भी की थी लेकिन इस बंद फैक्ट्री में पुनः हुक्का बार शुरू हो जाना पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह निर्माण करता है।
रिपोर्टर