
यूट्यूबर के मकान से गहने चोरी
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Sep 06, 2022
- 315 views
भिवंडी।। भिवंडी के कामतघर स्थित मैत्री एंड मैत्री सोसाइटी में रहने वाली एक महिला यूट्यूबर के बंद मकान को अज्ञात चोर ने दरवाजे की कुंडी तोड़ कर आलमारी में रखा लगभग 91,400 रूपये कीमत के आभूषण चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला की शिकायत पर नारपोली पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कामतघर, गणेश मंदिर के पास मैत्री एड मैत्री सोसाइटी में रहने वाली रचना संतोष मिश्रा (23) के बंद मकान का दरवाजे की कुंडी तोड़ कर अज्ञात चोर ने आलमारी में रखे सोने चांदी का आभूषण चोरी कर लिया। सुबह जब मकान में चोरी होने की जानकारी मिली तो उन्होंने नारपोली पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है जिसकी जांच सहायक पुलिस उप निरीक्षक डी.डी.पाटिल कर रहे है।
रिपोर्टर