
वार्ड सदस्यों ने पवन कुमार सिंह को चुना प्रखंड अध्यक्ष
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Mar 26, 2022
- 445 views
चांद से अभिमन्यू सिंह कि रिपोर्ट
कैमुर चांद ।। प्रखंड के गांधी स्मारक उच्च विद्यालय में वार्ड सदस्यों ने बैठक कर सर्वसम्मति से पवन कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह को अध्यक्ष चुना। सात निश्चय योजना में वार्ड सदस्यों की बढ़ती भूमिका को देखते हुए वार्ड सदस्यों ने प्रखंड कमेटी का गठन किया। प्रखंड में 163 वार्ड सदस्यों में से उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रखंड कमेटी का गठन किया। प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार सिंह उपाध्यक्ष सुर्य प्रकाश पाण्डेय एवं सुनीता देवी सचिव प्रिंस सिंह कोषाध्यक्ष एकलाख अहमद प्रचार मंत्री उपेन्द्र बिंद संगठन मंत्री सुचित सिंह आदि का चयन किया गया। अध्यक्ष चुने जाने पर पवन कुमार सिंह ने कहा वार्ड सदस्यों के हितों की सुरक्षा के लिए संघर्ष करूंगा। वार्ड सदस्यों की बैठक में रविन्द्र सिंह मटटु प्रसाद गोंड गाम प्रसाद चौहान अनुराग कश्यप आदि दर्जनों बैठक में शामिल हुए।
रिपोर्टर