
मामूली विवाद को लेकर सारनाथ में पर्यटको पर हुआ हमला
- Hindi Samaachar
- Oct 09, 2018
- 413 views
वाराणसी। सारनाथ में स्थित चौखंडी स्तूप परिसर में घुसकर मंगलवार को दबंगो ने पर्यटकों की जमकर पिटाई कर दी। इसमें तीन पर्यटक घायल हो गए। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल पर्यटक के तहरीर पर 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दी गयी है। और खोजबीन की जा रही है। वहीं पर्यटकों की सुरक्षा में लगी पर्यटक पुलिस को घटना की जानकारी भी नहीं हो पाई। मंगलवार को बौद्ध अनुयायी पुरातात्विक खंडहर परिसर का भृमण करने के बाद सुबह 11. 30 बजे चौखंडी स्तूप परिसर में प्रवेश कर रहे थे, उसी दौरान तेज रफ्तार से दो युवक बाइक लेकर जाने लगे, इससे एक वृद्ध महिला को चोट लगते लगते बची। इसे देखकर पर्यटक सूरज ने बाइक सवार को रोककर मना किया। इतने में बहस होने लगी। फिर युवक वहां से चले गए। बौद्ध अनुयायी चौखंडी स्तूप परिसर में चले गए। इधर बाइक सवार युवक आधा दर्जन युवकों के साथ लाठी डंडा लेकर परिसर में घुसे और पर्यटकों की पिटाई शुरू कर दी जिसमें काफी लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जाच कर रही हैं।
रिपोर्टर