
विघ्नहर्ता के मंच पर नारी शक्ति का सम्मान
- Hindi Samaachar
- Sep 24, 2018
- 642 views
दिवा।श्री गणेश विसर्जन के पूर्व शिवसेना के मार्गदर्शन में दिवा प्रभाग समिति अध्यक्ष एवं नगरसेवक शैलेश पाटील द्वारा स्थापित उत्तर भारतीय मंडल के गणेशोत्सव की अपार सफलता में स्थानीय महिलाओ के अतुलनीय योगदान के मद्देनजर मंडल के अध्यक्ष मनोज गुप्ता द्वारा दिवा की नारीशक्ति का सम्मान किया गया। उल्लेखनीय है कि मंडल द्वारा दिवा के मुंब्रा देवी कालोनी में शहर की सबसे ऊची श्री गणेश प्रतिमा स्थापित की गई थी। शनिवार को आयोजित महाभण्डारे के अवसर अन्य अतिथियों के साथ नारीशक्ति का सम्मान किया गया। जिसका लाभ हजारों की संख्या में भक्तों ने उठाया।इस अवसर पर रामसजीवन दुबे, विजय सिंह , विनय तिवारी , सोनू गुप्ता आनंद शाह , रमाकांत मिश्रा , पिंटू गुप्ता , विनय उर्फ सोनू गुप्ता , मुकेश गुप्ता , गौरव सिंह , विक्की गुप्ता , संजय चौरसिया राजकुमार , वीके मिश्रा ,बी के चौरसिया ,राकेश तिवारी , सुजीत साह, संकेत पाण्डेय , दिनेश - रोहित पटवा , आलोक सिंह , विनायक सिंह , , जितेंद्र ( जीतू ) गुप्ता , बजरंगबली शर्मा , , विनय पाण्डेय ,अरुण शुक्ला , धर्मेन्द्र शर्मा , विजय रजक , रजनीश जैसवार , गोविंद , उमेश तिवारी ,अजित , एस के चौहान , दिलीप कुमार , पंकज चौहान , सदात मड़वी संतोष शुक्ला , विकास तिवारी , रमेश तिवारी , अरविंद गुप्ता , अरविंद चौरसिया , अनिकेत शर्मा , विपिन राय अनिल शुक्ला सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
रिपोर्टर