राज्य शासन द्वारा जारी मार्गदर्शक सूचना के अनुसार शहर में बकरी ईद आनंद के साथ मनाएं-- महापौर प्रतिभा विलास पाटिल

भिवंडी।। भिवंडी शहर में प्रति वर्ष बकरी ईद का पवित्र पर्व बडे पैमान पर मनाय जाता है.लेकिन कोरोना प्रतिबंधक उपाय योजना अंतर्गत राज्य शासन ने जो मार्गदर्शक सूचना तैयार की है.उसी के अनुसार बकरी ईद पर्व शहर में आनंद के साथ मनाया जाए.इस प्रकार का आह्वान महापौर श्रीमति प्रतिभा विलास पाटिल ने आज एक विशेष बैठक में किया है।

बकरी ईद पर्व के लिए पूरी तैयारी की समीक्षा बैठक हेतु महानगर पालिका व पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक महापौर श्रीमति प्रतिभा विलास पाटिल की अध्यक्षता में आज आयोजित की गई थी.जिसमें महापौर ने इस प्रकार से अपना मनोगत व्यक्त किया.उक्त बैठक में उप महापौर इमरान वली मोहम्मद खान,आयुक्त सुधाकर देशमुख, पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण, स्थायी समिती सभापति संजय म्हात्रे, सभागृह नेता विकास निकम ,उपायुक्त मुख्यालय योगेश गोडसे ,आरोग्य विभाग उपायुक्त दीपक झिंजाड, उपायुक्त  नूतन खाडे, सहायक आयुक्त प्रीती गाडे, शहर अभियंता लक्ष्मण गायकवाड,  सहायक पुलिस आयुक्त प्रशांत ढोले, किसन गावित, सभी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और मनपा अधिकारी उपस्थित थे।
       
पूर्व वर्ष के अनुसार कोरोना के संकटकाल को ध्यान मेें रखते हुए राज्य शासन ने बकरी ईद बाबत मार्गदर्शन सूचना जारी किया है.जो बकरी ईद पर्व के लिए मार्गदर्शक सूचना अपने शहर के लिए आवश्यक है.कोरोना को मात करने के लिए भी यह आवश्यक है.जिसे ध्यान में रखते हुए इस मार्गदर्शक सूचना के अनुसार शहर में किसी भी प्रकार से दूषित वातावरण  निर्माण न करते हुए आनंद के साथ बकरी ईद पर्व मनाएं और मनपा तथा पुलिस प्रशासन का सहकार्य करें तथा किसी प्रकार की कोई समस्या और गैर कानूनी कार्य निर्माण न हो यह भी देखना हम सबको जरुरी है.कोरोना को भी मात देना आवश्यक है.इस प्रकार की प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महापौर श्रीमति प्रतिभा विलास पाटिल ने सभी मुस्लिम बंधुओं से आह्वान किया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट