
75 फीट लंबा तिरंगा लेकर 1000 छात्रों एवं स्थानीय लोगों ने निकाला तिरंगा यात्रा
- Hindi Samaachar
- Jan 26, 2021
- 423 views
चकाई माधोपुर ।। 72वें गणतंत्र दिवस के मौके को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने यादगार बना दिया। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने 75 फीट लंबा तिरंगा बनाकर उसकी यात्रा निकाली जो हाई स्कूल माधोपुर से शुरू होकर दुर्गा मंदिर होते हुए कुशवाहा चौक,माधोपुर बाज़ार होते हुए मध्य विद्यालय माधोपुर में सम्पन्न हुई। इसमें विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राएं भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारे लगा रहे थे।
75 फीट लंबा तिरंगा यात्रा देखकर बाज़ार एवं आसपास के लोगों में भी गजब का उत्साह था। जगह-जगह यात्रा पर फूलों की बारिश भी की गयी। मध्य विद्यालय माधोपुर में यात्रा के समापन से पहले स्थानीय कार्यकर्ताओं की उपलब्धियां एवं गणतंत्र दिवस का महत्व बताया गया। वक्ताओं का कहना था कि चकाई विधानसभा के माधोपुर राष्ट्रवादी विचारधारा के लोग है। इसे किसी दूसरे विचार से न देखा जाए। इस तिरंगा यात्रा में लगभग 1500 छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं शामिल हुए!
इस कार्यकर्म में उपस्थित मुख्य रूप में भाजपा माधोपुर मंडल अध्यक्ष मनोरंजन पांडेय,जिला परिषद सदस्य राकेश पासवान,पंकज साह,नितीश दुबे,प्रभात राय,उमेश राय,रमन मथुरी, सनी यादव,दीपनारायण पंडित,उदय पासवान,लखन पासवान, बमशंकर दुबे,सुमित दुबे,गौरव दुबे, रित्तिक पांडेय,आनंदी ठाकुर,ललन माथुरी,राहुल मोदी, और इस कार्यकर्म में उपस्थित मुख्य अतिथि के रूप में चकाई मंडल अध्यक्ष शालिग्राम पांडेय, संतु यादव, अंगराज राय,धर्मवीर आनंद,संयोग केशरी,मनोज पोद्दार, सुमन केशरी,संतोष पासवान आदि उपस्थित हुए!
रिपोर्टर