
समस्या समाधान न होने पर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
- Hindi Samaachar
- Aug 28, 2018
- 281 views
पीएचसी सोंधी के कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर दिया आंदोलन की चेतावनी
खेतासराय(जौनपुर):- विकास खण्ड शाहगंज सोंधी के अन्तर्गत स्थानीय कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी के कर्मचारियों ने समस्याओं के समाधान न होने पर प्रदर्शन कर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। कहा कि जब तक मामले को शीघ्र निस्तारण नही किया तो बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
जानकारी के अनुसार स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी के कर्मचारियो ने मंगलवार की सुबह एकत्र होकर उक्त पीएचसी सोंधी पर जोरदार प्रदर्शन कर दिया। प्रदर्शनकरियो का कहना कि लगभग सात माह से वेतन नही मिल पा रहा है। जीपीएफ व सर्विस बुक भी समय से अपडेट नही हो रहा है। एरियर नही पा रहा है। तथा समय से पदोन्नति भी नही किया जा रहा है। जिससे हम लोग अनेको समस्यों ने जूझ रहे है। इसके खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही समस्याओं को निदान सरकार द्वारा नही जाता है तो हम लोग बड़ा आंदोलन करने को विवश होंगे। इस दौरान एएनएम गीता श्रीवास्तव, गीता देवी, सरोजा, संगीता मौर्या, हौसला राय, चिंता राय, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक शीतला प्रसाद सेठ, राम मिलन यादव, ज्ञान प्रकाश, लक्ष्मी सिंह, स्नेहलता, आदि कर्मचारी प्रदर्शन में शामिल रहे।
रिपोर्टर