
भिवंडी में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या पहुँचा 4241
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jul 09, 2020
- 1961 views
भिवंडी पालिका क्षेत्र 51 व भिवंडी ग्रामीण परिक्षेत्र 73 कुल 124 नये मरीज
भिवंडी।। शहर तथा ग्रामीण परिसर में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस लगातार कहर मचा रहा हैं। दिन प्रतिदिन मरीज़ों की संख्या में वृद्धि हो रही हैं। वही पर प्रतिदिन मौतें होने से नागरिकों में भय का वातावरण बना हुआ है.लगभग 100 दिनों से ज्यादा लोग अपने अपने घरों में कैद होने पर भी शासन व प्रशासन ने इस वैश्विक महामारी पर रोक लगाने में असमर्थ साबित हुई है।
भिवंडी शहर महानगर पालिका की स्थिति :
आज 09 जुलाई बुधवार,51 नये मरीज पाऐ जाने से मरीज़ों की संख्या 2583 पर पहुँच चुका हैं.जिसमें आज 08 मरीज़ों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या 134 पर पहुँचा हैं.इसके साथ ही आज 48 लोग उपचार के दरम्यान ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किये जाने से ठीक होने की संख्या 1443 पर पहुँच चुका हैं.वही पर 1006 लोगों का अब भी विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा हैं.इसके साथ 115 जगहों को पालिका प्रशासन ने कंटनमेट जोन घोषित किया है.आज नवी बस्ती 06 पुरुष 01 महिला,भाग्य नगर 02 पुरुष 03 महिला,अंजूर फाटा 01 पुरुष,आजमीनगर 05 पुरुष, संगमपाडा 05 पुरुष 05 महिला,गैबीनगर 01 पुरुष 01, मिल्लतनगर 01 पुरुष, कामतघर 10 पुरुष 05 महिला, अवचित पाडा 04 पुरुष,भंडारी कंपाउड 01 पुरुष 01 महिला संक्रमित हुए है। वही पर नदीनाका, शांतिनगर, पदमानगर व ईदगाह परिसर से आज एक भी मरीज नहीं मिलें. आज कुल 51 नये मरीज़ मिले है जिनमें 36 पुरुष 15 महिला शामिल हैं।
भिवंडी ग्रामीण परिसर की स्थिति:
ग्रामीण क्षेत्र में आज 73 नये मरीज़ मिलने से कुल मरीज़ों की संख्या 1658 पर पहुँचा हैं.जिनमें आज 03 मरीज़ों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या 49 पर पहुँचा हैं। उपचार लेने वाले की संख्या 1034 पर है, वही पर उपचार के दरम्यान 573 लोग ठीक हो चुके है.161 लोगों को होम कोरंटाईन व 585 लोगो को कोरंटाइन किया गया है. इसके साथ ही 219 जगहों को कंटनमेट जोन घोषित किया गया है.
दिवा अंजूर कार्यक्षेत्र 15 मरीज़ मिले है जिनमें बेहले गांव 02 पुरुष ,गुंदवली 02 पुरुष,अंजूर 01 महिला, भारोडी 01 पुरुष 01 महिला व सुराई गांव 01 महिला संक्रमित हुई है। पडघा कार्यक्षेत्र के दलपाडा गांव से 01 महिला संक्रमित है। इसी तरह खारबांव कार्यक्षेत्र 22 नये मरीज़ मिले जिनमें केवणी दिवे 02 महिला, काल्हेर 07 पुरुष 06 महिला, रहनाल 02 पुरुष, कशेली 01 पुरुष 01 महिला, वडूनघर 02 पुरुष तथा पूर्णा से 01 महिला संक्रमित पायी गयी है। अनगांव कार्यक्षेत्र से 03 मरीज़ पाऐ गये है जिनमें कोंशाबे 02 पुरुष तथा वापदेव पाडा से 01 पुरुष संक्रमित है। वज्रेश्वरी कार्यक्षेत्र से 03 मरीज़ मिले है जिनमें अंबाडी गांव 02 पुरुष 01 महिला का समावेश है। दाभाड कार्यक्षेत्र के पालखडे से 01 पुरुष संक्रमित पाया गया है। इसके साथ ही आज कोन गांव कार्यक्षेत्र से 25 मरीज़ मिले कोन गांव 04 पुरुष 05 महिला, सरवली 05 पुरुष 01 महिला, पिपंलास 01 पुरुष, पिपलघर 02 पुरुष 02 महिला, राजनोली 01 पुरुष, सावद 01 पुरुष 01 महिला तथा सरवली पाडा से 01 पुरुष 01 महिला संक्रमित हुई है। आज महापोली 01, शेलार 01 तथा सांवदे गांव से 01 कुल 03 लोगों की मृत्यु हुई है।
ठाणे जिला के भिवंडी में कुल मरीजों की संख्या 4241 पर पहुँच चुका हैं.जिनमें से 2018 लोग उपचार के दरम्यान ठीक हो चुके है.183 लोगों की मृत्यु हो चुकी है.इसके साथ ही 2040 लोगो का उपचार चल रहा है
रिपोर्टर