शरद पूर्णिमा रविवार 13 अक्टूबर को बन रहे है अदभूत योग

इस वर्ष शरद पूर्णिमा पर 30 साल बाद दुर्लभ योग बन रहा है। ये शुभ योग चंद्रमा और मंगल के आपस में दृष्टि संबंध होने से बन रहा है। 

●क्या कहते है ज्य़ोतिषाचार्य डाँ. एकदेव श्रीनेत्र जी●

इस योग को महालक्ष्मी योग भी कहा जाता है। शरद पूर्णिमा पर शुभ योग के बनने से इस पूर्णिमा का महत्व और अधिक बढ़ गया हैं।शरद पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस रात्रि पर मां लक्ष्मी पृथ्वी का भ्रमण करती हैं। इस वर्ष महायोग बनने के कारण शरद पूर्णिमा पर महालक्ष्मी की पूजा करने का फल अधिक मिलेगा। 

◆शरदपूर्णिमा के शुभाशुभ फल बड़े महत्वपूर्ण है◆

शरद पूर्णिमा पर स्वास्थ्य के साथ आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने के योग बन रहे हैं, शरद पूर्णिमा पर मीन राशि में चंद्रमा और कन्या राशि में मंगल रहेगा, इस तरह दोनों ग्रह एक दूसरे के बिलकुल आमने-सामने रहेंगे।वही हस्त नक्षत्र में भी मंगल रहेगा, जो कि चंद्रमा के स्वामित्व वाला नक्षत्र है। इससे पहले ग्रहों की ऐसी स्थिति 30 साल पहले बनी थी।

          ■एक और खास संयोग■

चंद्रमा पर बृहस्पति की दृष्टि पड़ने से गजकेसरी एक और शुभ योग बन रहा है।इस वर्ष महायोग बनने से शरद पूर्णिमा पर खरीदारी और नए काम शुरू करना शुभ रहेगा। इस शुभ संयोग में धन लाभ होने की संभावना और बढ़ जाएगी। इस दिन किए गए काम लंबे समय तक फायदा देने वाले रहेंगे।इस वर्ष महायोग बनने से शरद पूर्णिमा पर खरीदारी और नए काम शुरू करना शुभ रहेगा। इस शुभ संयोग में धन लाभ होने की संभावना और बढ़ जाएगी, इस दिन किए गए कार्य दुरगामी समय तक फायदा देने वाले होगें

ज्योतिषाचार्य

एकदेव श्रीनेत्र , मुम्बई

9820574332 / 9930471259

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट