
भाजपा किसान मोर्चा एवं हिंदू युवा वाहिनी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सौपा ज्ञापन
- Hindi Samaachar
- Oct 11, 2019
- 228 views
जौनपुर ।। बदलापुर भारतीय जन पार्टी किसान मोर्चा जौनपुर के जिला प्रवक्ता एवं प्रभारी विधानसभा बदलापुर महेश नारायण उपाध्याय एवं हिंदू युवा वाहिनी के जिला मंत्री श्री कुलदीप सिंह लक्की की संयुक्त टीम ने विधानसभा बदलापुर में व्याप्त दुर व्यवस्थाओं को लेकर उप जिला मजिस्ट्रेट बदलापुर द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश शासन के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला प्रवक्ता एवं विधानसभा प्रभारी बदलापुर महेश नारायण उपाध्याय ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार जहां पारदर्शी व्यवस्थाओं के क्रम में जनता को न्याय दिलाने के लिए संकल्परत है ।वहीं अधिकारियों कर्मचारियों की लचर कार्यप्रणाली सरकार को बेवजह घेरने का कार्य कर रही हैं। प्रयागराज शाहगंज मार्ग पर चलना दुश्वार हो गया है। डग्गामार वाहनों की वजह से सड़क टूट गई हैं जिससे आए दिन मोटरसाइकिल सवार पैदल यात्री दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं ,कम समय में बनकर तैयार हुई सड़क टूट जाने की वजह से पूर्ववर्ती सरकारों के इमानदारी परक गोलादैत्य नाले पर पुल बनकर तैयार हो गया है।
कुछ कार्य अधूरे रह गए हैं ।जिससे पुल अभी तक संचालित नहीं किया जा सका है। पुल संचालित न होने की दशा में कई गांव के लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत हो रही है ,साथ ही शांति व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस प्रशासन भी आवश्यकता पड़ने पर गांव में समय से नहीं पहुंच पा रही है जिससे कभी भी कहीं पर घोर शांति भंग होने की आशंका बनी रहती है ।पुल के शेष कार्यों को त्वरित पुरा कराया जाना एवं न्याय हित में व जनहित में त्वरित आवागमन संचालित कराया जाना नितांत आवश्यक कृष्णापुर संपर्क मार्ग जोकि इलाहाबाद शाहगंज मार्ग से निकल कर जाता है ।उसपर बनी हुई सड़क पूर्णतया टूट चुकी है। जिसकी मरम्मत कराया जाना तुरंत आवश्यक है क्योंकि आए दिन उस सड़क पर सम्मानित नागरिक गिर कर दुर्घटना के शिकार होते रहते हैं ।श्री उपाध्याय ने कहा कि रामनगर राउतपुर बाजार में बरसात के पानी का जमाव हो जाने की वजह से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है ।जल निकासी की भी व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाना नितांत आवश्यक है ।इन जनहित के विषयों को लेकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला प्रवक्ता एवं प्रभारी विधानसभा बदलापुर महेश नारायण उपाध्याय व हिंदू युवा वाहिनी के जिला मंत्री कुलदीप सिंह लक्की ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ संयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को संबोधित ज्ञापन उप जिला मजिस्ट्रेट बदलापुर को सौंपा जिसमें आदर्श उपाध्याय महामंत्री भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मंडल महाराजगंज नितिन कुमार यादव अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मंडल महाराजगंज रामजीत उपाध्याय महामंत्री भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मंडल धनिया मऊ शिव कुमार यादव अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मंडल धनिया मऊ रामकृष्ण सिंह दिनेश गुप्ता विश्वनाथ मिश्रा विकास गुप्ता जनार्दन सिंह (चंचल) श्याम मिश्रा अतुल ,शिवम श्रीवास्तव प्रमोद शर्मा महेंद्र सेठ एवं हिंदू युवा वाहिनी के आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर